ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंटनेट मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाकर किया जाति से अपमानित डाक्टर पर एफआइआर

भोपाल। लहरपुर कटारा हिल्स के एक निजी अस्पताल के डाक्टर डा विवेक तिवारी पर अजाक थाना पुलिस ने आपराधिक धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। पीडित् डाक्टर अस्पताल में पैथोलॉजी में काम करता था, बाद में जब डाक्टर से वेतन को लेकर विवाद हुआ तो डाक्टर ने उसे इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक बातें लिखकर उसे जाति से अपमानित कर दिया। इस पर उसने पुलिस में इस पूरे मामले की शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने डाक्टर को नोटिस कर दिया है। अजाक थाना पुलिस के मुताबिक लहरपुर कटारा हिल्स का रहने वाला 28 वर्षीय नीरज अहिरवार कटारा हिल्स अस्पताल ड्रामा सेंटर पिछले कुछ साल से काम कर रहा था। इस दौरान उसका वेतन नहीं मिल रहा था, इसको लेकर वह परेशान था और अस्पताल के डा विवेक तिवारी से संवाद कर रहा था,लेकिन वह उसे टरका रहे थे। इस पर इस पर उसने विवेक तिवारी से बात की तो उन्होंने उसे इंटरनेट मीडिया पर उसके बारे में आपत्तिजनक शब्दों को प्रयोग कर उसे संदेश को बहुप्रसारित कर दिया, इसके उसकी जाति को लेकर भी कई बातें लिखी थी। इस बात को लेकर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

मौखिक शिकायत पर दर्ज की एफआइआर

इस मामले में नीरज अहिरवार ने पूरे मामले की मौखिक रूप से शिकायत अजाक में की थी, इस पर थाना पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट अरौर धमकाने का मामला दर्ज कर उसे जांच में ले लिया है। अब पुलिस को इस संदेश स्क्रीन शॉट और डाक्टर के बयान के दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पूरे मामले की एक रिर्पोट बनाकर आला अधिकारियों के पास भी सूचना के लिए भेजी जा रही है।

Related Articles

Back to top button