ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

मुरैना प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को मारी गोली खूद किया सुसाइड मौके पर मिला देशी कट्टा ।

मुरैना। मध्य प्रदेश का मुरैना एक बार फिर गोलीकांड से दहल उठा है। अभी 6 लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला शांत भी नहीं हो पाया है कि एक सनसनीखेज वारदात से लोग सहम उठे। शहर में आज उस वक्त सनसनी फ़ैल गई, जब बीच बाजार एक लड़के और लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जोरा स्थित हनुमान चौराहे की बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लड़के की उम्र 23 साल जबकि लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है। किशोरी का नाम सोनिया पुत्री स्वर्गीय लोकेंद्र गोस्वामी और युवक का नाम विजय पुत्र रघुवीर प्रजापति है, जो पुराना जोरा के निवासी बताए जा रहे है। नगर निरीक्षक ओपी रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। दोनों की मौत हो जाने के बाद दहशत में बाजार बंद हो गए हैं। घटना के सीसीटीवी देखे जा रहा हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों की माने तो प्रेम प्रसंग के चलते ये पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। दिन दहाड़े हुए इस गोलीकांड के बाद लोग दहशत में है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button