ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

कांग्रेस जीत की संभावना के आधार पर देगी टिकट

भोपाल । मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत की संभावना वाले दावेदारों को टिकट प्रदान करेगी। कांग्रेस कोटा के आधार पर किसी को प्रत्याशी बनाने से बचने के प्रयास करेगी। मप्र में आगामी नवंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस द्वारा महिला, युवा या अन्य किसी भी वर्ग के व्यक्ति को जीत की संभावना के आधार पर ही टिकट दिया जाएगा। इसके लिए दावेदारों की क्षमता का आकलन वरिष्ठ नेताओं की रिपोर्ट, सर्वे और विभिन्न संगठनों की जानकारी के आधार पर होगा। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले उन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम निर्धारित किए जाएंगे, जहां पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जिलों में टिकट के दावेदारों की स्थिति का आकलन करा रही है। परिवर्तन संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संभावित प्रत्याशी को लेकर जानकारी ली जाएगी। ये सभी अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को देंगे। वे अपने स्तर से सर्वे भी करा रहे हैं। साथ ही गैर सरकारी संगठनों से भी जानकारी ली जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी जिलों का दौरा करके कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि दावेदारी जताने का अधिकार तो सभी को है पर प्रत्याशी वही होगा, जिसके जीतने की संभावना होगी। इसका आकलन विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि कोटा नहीं, केवल जीतने वाले को प्रत्याशी बनाया जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव में भी ऐसा किया गया था और परिणाम सामने हैं।उधर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा.विक्रांत भूरिया का कहना है कि जिन कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर पर अच्छा काम होगा और उसमें जीतने की संभावना होगी तो नाम आगे बढ़ाया जाएगा। प्रत्याशी किसे बनाया जाएगा, यह निर्णय पार्टी स्तर पर होगा।

Related Articles

Back to top button