ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित आनलाइन देखने में जुटे

 जबलपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वी बोर्ड परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित हुआ है। सुबह से ही सीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए उत्सुक रहे। स्कूल भी अपने अपने संस्थानों के बच्चों का रिजल्ट निकालने की जुगत में लगे रहे। सीबीएसई ने सबसे पहले बच्चो के डिजिटल लाकर में रिजल्ट भेजा इसके बाद स्कूलों के लिए रिजल्ट जारी हुआ। जबलपुर में 40 से ज्यादा सीबीएसई स्कूल हैं।

संत अलायसियस स्कूल कैंट के सोहम मेहता को 95.6 प्रतिशत

संत अलायसियस स्कूल कैंट के सोहम मेहता के साइंस स्ट्रीम में 95.6 प्रतिशत अंक आए है। उन्हें 500 में 478 अंक मिले हैं। सोहम ने कहा कि उन्होंने सब्जेक्ट पर पूरा फोकस किया। उनके माता-पिता फिलहाल जबलपुर से बाहर हैं लेकिन वो बेटे की उपलब्धि पर उत्साहित हैं। इसी तरह निश्चय नंदवानी को साइंस स्ट्रीम में 476 अंक के साथ 95.2 प्रतिशत रहा। इसी तरह कामर्स में निश्चल वत्स को 95 प्रतिशत अंक मिले हैं। अलग-अलग स्कूलों ने अपने यहां के उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नतीजे निकालकर उन्हें प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है। इधर नतीजों को देखने के बाद सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थी उत्साहित हैं। विद्यार्थी एक -दूसरे से फोन लगाकर पूछताछ कर बधाई संदेश दे रहे हैं। कई विद्यार्थी परिवार के साथ खुशियां बांटने के बाद बाहर आउटिंग करने निकल गए हैं।

Related Articles

Back to top button