ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

पुलिसकर्मी महिला ने किया सुसाइड, पहले सास-बेटी के लिए बनाया खाना फिर खा लिया जहर

ग्वालियर | मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की एक महिला पुलिसकर्मी ने जहर खाकर सुसाइड कर ली। पहले महिला ने साल और ढाई साल की बेटी के लिए खाना बनाया फिर किचन में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चला है कि मृतिका का भिंड में पदस्थ आरक्षक पति से फोन पर विवाद हुआ था। ऐसे में पुलिस ने छानबीन करने मृतिका का मोबाइल भी जब्ती में लिया है।मुरैना शहर के सिद्धनगर निवासी 30 वर्षीय महिला सिपाही रीना पत्नी अमन सिकरवार ग्वालियर के पड़ाव थाने में पदस्थ थी। मंगलवार को रीना ने ड्यूटी से मुरैना लौटने के बाद ढाई साल की बेटी के साथ समय बिताया। रात 8 बजे के करीब महिला सिपाही ने सास सुमन और बेटी के लिए खाना बनाया। आधा खाना बनाने के बाद किचन में ही रीना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद रीना को उल्टियां हुईं और बेसुध होकर गिर पड़ी। इलाज के लिए ग्वालियर पहुंचते में मौत हो गई। रीना का पति अमन सिकरवार भिंड एसएएफ में सिपाही के पद पर है। रीना चाहती थी, अमन भिंड से तबादला कराकर ग्वालियर आ जाए। इसी को लेकर दोनों में आए-दिन फोन पर बहस होती थी। रीना दो दिन पहले अवकाश लेकर गई थी। दो दिन की छुट्टी से वह बीते रोज ही लौटी थीं। थाने में आमद देने के बाद पूरे दिन काम किया। शाम के समय वह ड्यूटी से मुरैना चली गईं थी।

 

Related Articles

Back to top button