ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

पाकिस्तान के कई इलाकों में धारा 144 लागू

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार (9 मई) को इस्लामाबाद के हाई कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद से देश में तनाव जैसा माहौल है। इमरान की गिरफ्तारी से उनके नाराज समर्थकों ने कई प्रमुख शहरों में हिंसक प्रदर्शन को तेज कर दिया है। खान की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे पाकिस्तान में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगह हिंसा होने की भी खबरें हैं। जिन इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं उनमें उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र भी शामिल हैं, जहां पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थकों और सेना के जवानों के बीच झड़प हुई।

इससे पहले मंगलवार को पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने लाहौर में सेना के कमांडरों के आवास और रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के परिसर में प्रवेश किया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई शहरों में धारा 144 लागू कर दी है। इसी बीच खबर आ रही है कि इमरान खान के चार से पांच दिनों तक राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में रहने की संभावना है, क्योंकि ब्यूरो ने कानून के तहत उनकी अधिकतम रिमांड के लिए अदालत से अनुरोध किया है।

 

Related Articles

Back to top button