ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

गोलियां चलाने वाले दो इनामी आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

मुरैना ।  पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लेपा कांड के तीस तीस हजार के दो ईनामी आरोपितों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपितों ने पुलिस पर गोली चलाई और पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। इसमें एक आरोपित पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि लेपा गांव में 5 मई को खूनी खेल खेलने वाले आरोपित उसैद घाट के पास छिपे हुए है। पुलिस ने सूचना के बाद क्षेत्र की घेराबंदी की और आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे आरोपितों को पुलिस के आने की आहट लग गई और उन्हाेंने भागते हुए फायर करना शुरू कर दिया। पुलसि ने भी जवाब में फायरिंग कर दी। इस दौरान एक आरोपित को गोली लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दबोचे गए आरोपित भूपेंद्र व अजीत है। पुलिस ने घायल आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही दूसरे आरोपित से पूछताछ करना शुरू कर दिया है। जिससे अन्य आरोपितों के बारे में पता चल सके। पुलिस ने आरोपितों के पास से 315 बोर की माउजर राइफल जप्त की है।

Related Articles

Back to top button