ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

क्या आपकी हथेली में भी हैं ये निशान, आप जरूर बनेंगे धनवान

सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। ज्योतिष गणना के आधार पर पूजा पाठ और पर्व-त्योहार की तिथि निर्धारित की जाती है। साथ ही सभी मांगलिक कार्य जैसे शादी, विदाई, मुंडन आदि की तिथि भी तय की जाती है। इसके अलावा, ज्योतिष हाथ और कुंडली देखकर व्यक्ति की भविष्यवाणी भी करते हैं। इससे व्यक्ति के संपूर्ण जीवन की जानकारी मिल जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो कुछ लोगों की हथेली में अमीर बनने के निशान होते हैं। ये निशान हर किसी की हथेली में नहीं होते हैं। जिन लोगों की हथेली में होते हैं। वे किस्मत के धनी होते हैं। अगर आपकी हथेली में भी ये निशान हैं, तो आप एक दिन जरूर धनवान बनेंगे।

  • अगर आपकी हथेली में मछली का निशान है, तो आप अपने जीवन में जरूर सफल इंसान बनेंगे। साथ ही आपको जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी। ऐसे लोग राजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं।
  • हस्त रेखा जानकारों की मानें तो जिन लोगों की हथेली में पालकी के निशान होते हैं। ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो किस्मत के धनी होते हैं। इन लोगों को जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। ये लोग अपने जीवन में एक न एक दिन जरूर धनवान बनते हैं।
  • अगर आपकी हथेली में भी स्वास्तिक का निशान है, तो आप अपने जीवन में एक दिन जरूर धनवान बनेंगे। जिन लोगों के गुरु या बुध पर्वत पर स्वास्तिक का निशान रहता है। वे लोग बहुत धनवान होते हैं। उन्हें पैसे की कभी कोई दिक्कत नहीं होती है। ऐसे लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है।
  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में कलश का निशान रहता है। ऐसे लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इसके लिए इन पर ईश्वर की कृपा बरसती रहती है। इसके चलते इन लोगों को जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
  • जिन लोगों की हथेली में जहाज का निशान होता है। वे बेहद भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों को जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है। ये लोग व्यापार हेतु सात समंदर पार भी जाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button