ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन आज बेंगलुरु के विजयनगर में रोड शो किया। इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत कई समर्थकों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़कों पर जमा हुए। फूलों से सजे वाहन पर खड़े होकर प्रियंका गांधी ने सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़ का अभिवादन किया।कर्नाटक के विजयनगर में रोड शो को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर एक सरकार की अपनी पहचान होती है। लेकिन कर्नाटक में चोरी से बनी भाजपा सरकार को ‘40% कमीशन’ वाली सरकार के नाम से जाना जाता है। भाजपा ने हर स्तर पर लोगों को लूटा है। चाहे वो किसान हो, युवा हो या कांट्रैक्टर्स हो।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हम बहुत आश्वस्त और आशान्वित हैं। मैं संख्या की भविष्यवक्ता नहीं हूं, मैं केवल उस प्रतिक्रिया को देख सकती हूं जो हमें जनता से मिल रहा है। कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं।बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज थम जाएगा। आज राज्य के तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों – भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) के पास मतदाताओं को लुभाने का आखिरी मौका है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न रोड शो, रैलियां और चुनाव अभियान आयोजित किए। इस बीच राहुल गांधी ने भी 7 मई को बेंगलुरु में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के साथ बातचीत की थी।

 

Related Articles

Back to top button