ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
विदेश

ताबड़तोड़ हमलों के बीच एक रात में रूस के 35 ड्रोन मार गिराए

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुए इस भीषण युद्ध ने यूक्रेन को खंडहर में तब्दील कर दिया है। पिछले साल 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर हमला किया था। रूस की तुलना में सैन्य शक्ति के मुकाबले काफी कमजोर देश होने के बावजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हार नहीं मानी और ये युद्ध लगातार जारी है। रूस को ईरान का भी साथ मिल गया है।इन हमलों से यूक्रेन के शहरों को बहुत नुकसान पहुंचा है। कई नागरिक मारे गए, तो कई घायल हुए हैं। बहुमंजिला इमारतें, लोगों के घर और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

कीव के मेयर क्लिट्सको ने बताया कि राजधानी में इमारतों और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के बीच कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।इस बीच, एक बार फिर रूस द्वारा हमले तेज करने की खबर आई है। यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के बने 35 शहीद ड्रोन को नष्ट कर दिया है। इन ड्रोन से रूस ने यूक्रेन में अलग-अलग ठिकानों पर हमला किया था।यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के अनुसार, रूस ने खार्किव, खेरसॉन, मायकोलाइव और ओडेसा जैसे क्षेत्रों के शहरों में ताबड़तोड़ हमले किए। कल रात उसने करीब 16 मिसाइल हमले किए। जबकि पिछले दिनों यूक्रेन पर 61 हवाई हमले और भारी रॉकेट साल्वो फायर सिस्टम से 52 हमले किए गए थे।

 

Related Articles

Back to top button