ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

25 नवंबर से लगने वाले सांसद नेत्र शिविर की तैयारियों का लिया जायजा

श्योपुर: शुक्रवार की दोपहर कलेक्टर शिवम वर्मा ने दल बल के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों से चर्चा की और नेत्र शिविर की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।बता दें कि 25 नवंबर से 27 नवंबर तक जिला अस्पताल परिसर में सांसद नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। इस तरह के शिविर बड़ौदा, बीरपुर, कराहल और विजयपुर में भी आयोजित किए जाएंगे।यह शिविर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सहयोग से लगाई जाएगी। जिसमें जिले भर के सैकड़ों मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा। जिसकी सारी तैयारियां जोर शोर के साथ की जा रही है।जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर टीएन सिंह, एसडीएम लोकेंद्र सरल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के पीए अभिषेक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है कि, सांसद नेत्र शिविर की तैयारियां की जा रही है, उसी के चलते हैं यह दौरा किया गया है।

Related Articles

Back to top button