ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

पीएम मोदी अब 10 मई को राजस्थान के आबूरोड का करेंगे दौरा

जयपुर | पीएम नरेंद्र मोदी अब 12 मई की जगह दो दिन पहले 10 मई को राजस्थान के आबूरोड पर दौरा और जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएमओ से मोदी के प्रस्तावित राजस्थान दौरे के कार्यक्रम में संशोधन कर फेरबदल किया गया है। इसके बाद प्रदेश भाजपा ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा पदाधिकारियों के बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। बैठक में प्रचार-प्रसार, अलग-अलग व्यवस्थाएं, स्वागत की तैयारियों, वर्क प्लान, मुद्दों पर विचार विमर्श तेज़ हो गया है।गुरुवार को आबूरोड के मानपुर स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के ज्ञानदीप में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रभारी मदन राठौड़, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद देवजी पटेल, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, विधायक जगसीराम कोली, आबू-पिंडवाड़ा विधायक, जिला प्रमुख समेत मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को अलग- अलग जिम्मेदारियां और दायित्व सौंपे गए। मोदी के दौरे के प्रचार-प्रसार, सभा में ज़्यादा से ज़्यादा लोग जुटाने, पार्टी कार्यकर्ताओं को सभा में लाने के टास्क दिए गए। सांसद देवजी पटेल और भाजपा पदाधिकारियों ने मानपुर हवाई पट्टी पहुंचकर सभा स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबूरोड़ के मानपुर हवाई पट्टी के पास जनसभा को सम्बोधित करेंगे।जनसभा में सिरोही, जालोर, पाली विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुचेंगे। प्रदेश में  इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। इस कारण प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी अहम है।

 

Related Articles

Back to top button