ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
राज्य

शादी से लौट रही कार रास्ते में पलटी, युवक की मौत….

राज्य में तेज रफ्तार का कहर जारी है। राज्य में प्रतिदिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। बोकारो में दो अलग जगहों पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।

पहली दुर्घटना, बालीडीह में मंगलवार की रात दो बजे हुई। यहां एक कार असंतुलित होकर पलट गई। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें बाराडीह निवासी एक दवा दुकान संचालक अजय कुमार की मौत हो गई। वह एक वाहन के शो-रूम भी काम करता था। मृतक युवक अविवाहित था।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक को देखकर चालक घबरा गया और कार का संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार पर सवार सभी लोग चास के दुधीगाजर से शादी समारोह में शामिल होकर जैनामोड़ लौट रहे थे। दुर्घटना में घायल विजय कुमार महतो, अमित कुमार और एक महिला को बीएएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

Related Articles

Back to top button