ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

वेबसाइट के सर्वर में दिक्कत आने से पांचवीं-आठवीं परीक्षा के रिजल्ट में हो सकती है देरी

इंदौर । पांचवीं-आठवीं परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन काफी धीमा चल रहा है। ऐसे में 15 मई तक मूल्यांकन पूरा होना मुश्किल लग रहा है। वेबसाइट के सर्वर में दिक्कत आने से प्रत्येक प्रश्न के प्राप्त अंक को पोर्टल पर अपलोड करने में समय अधिक लग रहा है। इससे रिजल्ट में देरी हो सकती है। शिक्षकों की मांग है कि अंक चढ़ाने के लिए प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में कंप्यूटर आपरेटर की व्यवस्था की जाए। हालांकि, राज्य शिक्षा केंद्र ने रिजल्ट घोषित करने की तारीख तय नहीं की है।अप्रैल के तीसरे सप्ताह में पांचवीं-आठवीं की परीक्षा खत्म हुई थी। कापी जांचने का काम 23 अप्रैल से शुरू हुआ। प्रत्येक जिले में विकासखंड स्तर पर मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। इनमें शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल देपालपुर, शासकीय हासे स्कूल रालामंडल, उत्कृष्ट हासे स्कूल महू, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सांवेर में, शारदा कन्या हासे स्कूल शामिल हैं। देपालपुर, महू, सांवेर और भोपाल की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। इस कार्य से जिले से करीब 1500 शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की कापियां जांचने के लिए निजी स्कूलों के 300 शिक्षकों की मदद ली गई है। अधिकारियों के मुताबिक दो लाख कापियां भोपाल से जंचने के लिए आई है।

 

Related Articles

Back to top button