ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर की युवती को इंदौर में तीन माह तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

बुरहानपुर ।  बुरहानपुर शहर के गणपति थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय एक युवती के साथ इंदौर में दरिंदगी का मामला सामने आया है। स्वजनों के मुताबिक इंदौर से बुरहानपुर लौट रही युवती को इंदौर बस स्टैंड से 3 माह पहले कुछ युवक जबरदस्ती उठाकर ले गए थे। उसे एक घर में कैद करके 3 माह तक रखा और दुष्कर्म किया गया। जिसके चलते युवती 2 माह की गर्भवती हो गई है। बताया गया है कि युवती किसी तरह खुद को छुड़ाकर सोमवार को ही अपने घर पहुंची थी।

मंगलवार दोपहर समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा से शिकायत की है। साथ ही कलेक्टर भव्या मित्तल को भी घटना से अवगत कराते हुए आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की है। आरोपित का नाम पीयूष खंडेकर बताया गया है। पीड़ित युवती पढ़ाई के लिए इंदौर गई थी। पुलिस अधीक्षक ने समाज के लोगों को जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी का कहना है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को अपराध का गढ़ बना रखा है पीड़ित युवती को जल्द न्याय मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button