ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

IMD ने जताई आशंका ! तेज बारिश के साथ गिरेगे ओले

जयपुर। राज्य के तापमान में 13 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार 30 अप्रैल को प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान सीकर में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जयपुर में तेज बारिश का दौर देखने को मिला है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका जताई है।राजस्थान के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। बूंदी और नागौर के कुछ इलाको में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

वहीं, जयपुर और जैसलमेर में भी ठंडी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिली।पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश जैसलमेर में हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से आंधी और बारिश की गतिविधियां और बढ़ जाएंगी।

मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों बारिश जारी रहेगी। वहीं, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान है। विभाग ने बांसवाड़ा, बारां, डुंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़,सिरोही और उदयपुर को छोड़कर बाकी के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आंधी और बारिश की गतिविधियां अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की भविष्यवाणी की है।

 

Related Articles

Back to top button