ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी पर फैसला थोड़ी देर में

 उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं मुख्तार अंसारी और उसके भाई अफजाल अंसारी के लिए शनिवार का दिन अहम होने जा रहा है। गाजीपुर की अदालत दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत फैसला सुनाएगी। सुनवाई शुरू हो गई है। अफजाल अंसारी कोर्ट में मौजूद है, जबकि मुख्तार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ा है। यह मामला तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या से जुड़ा है।

2 साल या अधिक की सजा होने पर अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता जा सकती है। अफजाल बसपा से सांसद है। वहीं मुख्तार अंसारी पूर्व विधायक है।

अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एमपी-एमएलए कोर्ट दुर्गेश कुमार की कोर्ट में इस केस की सुनवाई चल रही है। आखिरी सुनवाई 1 अप्रैल को हुई थी, तब सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान

माना जा रहा है कि 16 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के इस मामले में दोनों भाइयों को अधिकतम 10 साल तक की सजा हो सकती है। सांसद अफजाल अंसारी अभी जमानत पर है।

अतीक अहमद और उसके परिवार के सदस्यों की हश्र देखने के बाद मुख्तार अंसारी ने अपनी जान को खतरा बताया है। उसकी याचिका के बाद कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होने की अनुमति दी है।

क्या है कृष्णानंद राय हत्याकांड

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय ने चुनाव में मुख्तार अंसारी को हराया था। इससे बौखलाए बाहुबली ने साल 2005 में हत्याकांड को अंजाम दिया था और कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। 22 नवंबर 2007 को मामले में मुख्तार अंसारी और उसके भाई पर केस हुआ था।

Related Articles

Back to top button