ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

भोपाल में जल्द शुरू होगा एनिमल इंसीनरेटर प्लांट

भोपाल । भोपाल के आदमपुर छावनी में एनिमल इंसीनरेटर प्लांट तैयार हो चुका है। 4 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुए इस प्लांट में हर घंटे 500 किलोग्राम तक पशुओं के शवों का दाह संस्कार हो सकेगा। इसे एक सप्ताह में शुरू किए जाने का प्लान है। इसके बाद खुले में पशुओं के शव पड़े नहीं मिलेंगे। आदमपुर छावनी में पशुओं के शव खुले में फेंके जाने से आसपास के गांवों के लोग बदबू के कारण परेशान होते हैं। कुछ दिन पहले कई शव खुले में पड़े मिले थे।
आदमपुर कचरा खंती शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर है। इससे आदमपुर समेत अन्य गांव जुड़े हैं। निगम यहां पर कचरा फेंकता है। कचरे की बदबू के साथ कई बार पशुओं के शव भी खुले में फेंक दिए जाते हैं। इस कारण ग्रामीणों को बदबू के कारण परेशान होना पड़ता है। हाल ही में इस कचरे के पहाड़ पर मृत पशुओं के कई शव पड़े मिले थे। इनमें गोवंश के शव भी शामिल थे। सड़ी-गली लाशों से आसपास बदबू फैल गई थी। इसलिए एनिमल इंसीनरेटर प्लांट को जल्द शुरू करने की कवायद की गई है।
नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने बताया कि आदमपुर छावनी में मृत पशुओं के शवों को गड्ढा करके दफनाते थे। बावजूद सही ढंग से डिस्पोज नहीं कर पाते थे। इसलिए एनिमल इंसीनरेटर प्लांट लगाया है। इसमें 4 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 500 किलो प्रतिघंटा तक पशुओं के शवों को जला सकते हैं। इसमें सिर्फ राख बचेगी। इससे स्वच्छता और सेफ डिस्पोजल हो सकेगा। यह प्लांट एलपीजी या सीएनजी दोनों से चलता है। अभी एलपीजी से शुरुआत कर रहे हैं। खंती में जब सीएनजी प्लांट शुरू हो जाएगा, तब इससे भी करेंगे। एलपीजी के रेट भी बुलाए हैं। एक सप्ताह में शुरू कर देंगे।

Related Articles

Back to top button