ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भाजपा ने की कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे जगदीश शेट्टार को हराने की तैयारी

नई दिल्ली। भाजपा से कांग्रेस में शा‎मिल हुए पूर्व सीएसम जगदीश शेट्टार को चुनाव में हराने की तैयारी हो रही है। कर्नाटक में लिंगायत समाज के मतदाताओं को रिझाने की राजनीतिक लड़ाई में भाजपा कोई कसर नहीं रखेगी। यही वजह है ‎कि भाजपा ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को विधान सभा चुनाव हराने की पूरी तैयारी कर ली है। सबसे दिलचस्प तथ्य तो यह है कि एक जमाने में लिंगायत जगदीश शेट्टार को भाजपा में बढ़ावा दिलवाने वाले लिंगायतों के सबसे बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा ने ही अब उन्हें विधान सभा चुनाव में हराने का संकल्प ले लिया है और वही इस चुनावी अभियान की अगुवाई भी करते नजर आ रहे हैं। भाजपा से विधान सभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने के कारण राज्य के बड़े लिंगायत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं।
शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल विधान सभा क्षेत्र से सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस उन्हें सामने रखकर प्रदेश के लिंगायत मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है, तो वहीं भाजपा शेट्टार को उनके ही मजबूत गढ़ में हराने की रणनीति पर काम कर रही है। बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार रात को हुबली में लिंगायतों का सम्मेलन बुलाकर लोगों को यह बताया कि पार्टी ने किस तरह से जगदीश शेट्टार को विधायक, मंत्री, विधान सभा स्पीकर, विधान सभा में विपक्ष का नेता और मुख्यमंत्री तक बनाया। लेकिन उन्होंने पार्टी को धोखा दिया है, विश्वास तोड़ा है और इसलिए जगदीश शेट्टार को किसी भी कीमत पर जीतना नहीं चाहिए।
येदियुरप्पा ने बैठक में यहां तक कहा कि वो स्वयं हुबली में रैली और रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हुबली में आएंगे। पार्टी शेट्टार को हराने के लिए पूरी तरह से एकजुट होकर मेहनत करेगी। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने भी हुबली में यह घोषणा की थी कि जगदीश शेट्टार इस बार चुनाव हारेंगे। शाह ने बागलकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इशारों-इशारों में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी पर तंज कसते हुए यह भी कहा था कि, अभी-अभी हमारे एक-दो नेता पार्टी छोड़ गए हैं, तो उनको लगता है कि बहुत बड़ा फायदा हो गया है। मैं कांग्रेस पार्टी को कहना चाहता हूं कि आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि आपने तो हमेशा लिंगायत समाज का अपमान ही किया है।

Related Articles

Back to top button