ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

कांग्रेस में महिलाओं के लिए सेफ माहौल बनाने की जरुरत : सुरजेवाला 

नई दिल्‍ली। यूथ कांग्रेस के अध्‍यक्ष श्रीनिवास बीवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। असम पुलिस ने उन्हें 2 मई को सुबह 11 बजे दिसपुर थाने में पेश होने का नोटिस भेजा है। श्रीनिवास पर असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष अंकिता दत्ता ने शोषण का आरोप लगाया है। अंकिता की शिकायत पर असम पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है। असम पुलिस के इस एक्‍शन पर कांग्रेस बिफर गई है। पार्टी प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने सीधे सीएम हिमंता बिस्व सरमा को निशाने पर लिया। सुरजेवाला ने कहा कि वह (असम सीएम) कभी पवन खेड़ा, कभी श्रीनिवास बीवी और कभी किसी और को गिरफ्तार करना चाहते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि असम सीएम की बातों पर इतना ध्यान मत दीजिए। सुरजेवाला की प्रतिक्रिया पर सरमा ने असम पुलिस का श्रीनिवास को भेजा नोटिस ट्वीट कर दिया। असम सीएम ने लिखा कि उनकी पुलिस कानून के हिसाब से काम कर रही है। तंज कसते हुए सरमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिला कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षित माहौल की कमी के लिए उन्हें दोष देना गलत है। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने असम पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि असम के मुख्‍यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी आगे निकल गए हैं। अब वह सुर्खियों में बने रहने के लिए यह सब कर रहे हैं।
इधर असम सीएम ने जवाबी ट्वीट में लिखा, असम पुलिस कानून के मुताबिक काम कर रही है। वे वर्तमान में एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा आईपीसी की धारा 354 के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस पार्टी के भीतर सुरक्षित वातावरण की कमी के लिए मुझे दोष देना अनुचित है। कृपया आरोपी को कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की सलाह दें। गौरतलब है ‎कि असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शनिवार को कांग्रेस ने छह साल के लिए बाहर निकाल दिया। दत्ता ने यूथ कांग्रेस के मुखिया बी. वी. श्रीनिवास पर उनका मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button