ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश कांग्रेस विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह एवं पूर्व मंत्री वर्तमान राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने फीता काटकर किया नवीन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय जौरा का उद्घाटन।

मुरैना! रेलवे क्रॉसिंग के पास जेल रोड जौरा में मध्य प्रदेश कांग्रेस विधानसभा नेता प्रतिपक्ष मा. डॉ. गोविन्द सिंह जी एवं पूर्व मंत्री वर्तमान राघौगढ़ विधायक मा. जयवर्धन सिंह जी ने नवीन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन कर अभी हाल ही में नवनिर्वाचित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जौरा मनोज सिंह सिकरवार गुर्जा को पदभार ग्रहण कराया। इस शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस विधानसभा नेता प्रतिपक्ष मा. डॉ. गोविन्द सिंह जी एवं पूर्व मंत्री वर्तमान राघौगढ़ विधायक मा. जयवर्धन सिंह जी ने वहां हजारों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता को भरोसा दिलाते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जौरा मनोज सिंह सिकरवार गुर्जा से कहा कि आप जनता के हक की लड़ाई, मंहगाई, बेरोजगारी एवं अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ो कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। इसी क्रम मे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जौरा मनोज सिंह सिकरवार गुर्जा से कहा कि जौरा की जनता के हक की लड़ाई, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते बलात्कार, बढ़ती लूट के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जौरा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से जौरा की जनता के कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी दिखेगी। इस अवसर पर समस्त जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा, विधायकगण, महापौर, सभापति, समन्वय समिति सदस्य, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्षगण, पूर्व महासचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सोबरन सिंह सिकरवार (गुर्जा), महेशदत्त मिश्रा जी, राकेश यादव जी, विनोद दुबे जी, सूरज सिंह सिकरवार (गुर्जा), लाल सिंह, रक्षपाल सिंह, पवन मोहनपुर, शैलू सिकरवार, दीपक शिवहरे, सूरज शर्मा, डीके गुर्जा एवं मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्षगण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एन.एस.यू.आई, किसान कांग्रेस, आई.टी सैल, पार्षदगण, वार्ड प्रभारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, समस्त कांग्रेस कार्यकर्त्तागण एवं हजारों की संख्या में आम जनता मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button