ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

सीएम हेल्पलाइन से ब्लैकमेलिंग हो रही है, सुधार की जरूरत।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्वीकार किया है कि सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन में ड्यूटी से टाइप करके लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। सिस्टम में सुधार करने की जरूरत है। सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रशासन अकादमी भोपाल में आयोजित सिविल सर्विस डे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिविल सर्विस डे के अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को समझाते हुए कहा कि, मैं IAS हूं, 2 मिनट में सही कर दूंगा, इस अहंकार से दूर रहना चाहिए। कहते हैं कि घमंडी का सिर नीचे होता है। यह आज भी 100% सही है। सर्विस का घमंड आ गया कि हम IAS या IPS हैं, तो ये आदमी को चढ़ाने वाला मामला है। हम जनता के सेवक हैं। मुख्यमंत्री है तो जनता की सेवा के लिए हैं। हम सबको अहंकार शून्य होना चाहिए। धूल चढ़े और पसीने की बदबू वाले आदमी को गले लगाने में मुझे आनंद आता है। सिविल सर्विस डे पर मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का संदेश कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने कहा- सिविल सर्विस की लंबी परंपरा देश में रही है। इसका इतिहास, उपलब्धियां और सफलताओं को सेलिब्रेट करने के लिए इस दिन का आयोजन करते हैं। ये दिन मूलत: लोकसेवा में हमारी उत्कृष्टता को दोहराने का दिन है। हमारी प्रशासनिक व्यवस्था डटकर हर चुनौती का मुकाबला करती है। हमने हर टास्क को अपेक्षाओं पर खरा उतारा है। ऐसी योग्य और दक्ष टीम के साथ काम करने का मौका मिला। अब पब्लिक ऑडिट और स्क्रूटनी की बहुत मांग बढ़ी है। ऐसे में बहुत सी कमियां सामने आती हैं। अपने अच्छे काम को प्रचारित करने और उसकी व्याख्या करने में हम कमजोर पड़ जाते हैं। नतीजा ये होता है कि कमियां दिखने लगती हैं और उपलब्धियां नजर नहीं आतीं। इसलिए जरूरी है कि हम इस बात पर मनन करें कि हम क्या थे, क्या हैं और आगे क्या होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button