ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुकुल रॉय के भाजपा में फिर से शामिल होने की अटकलें 

नई दिल्ली । टीएमसी के संस्थापक सदस्य रहे मुकुल रॉय के भाजपा में फिर से शामिल होने की अटकलें हैं। टीएमसी नेता के सुपुत्र ने दावा किया था कि पिता लापता हो गए हैं, कुछ घंटे बाद ही वह दिल्ली में पाए गए। इसके बाद से ही अटकलें तेज हैं कि मुकुल रॉय एक बार फिर से भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 2021 में बंगाल चुनाव के बाद वह तृणमूल कांग्रेस में आ गए थे। मुकुल रॉय के भाजपा में आने की अटकलें सोशल मीडिया पोस्ट से भी तेज हो गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद अनुपम हजारा ने सोशल मीडिया में कमिंग बैंक लिखा, जिसके बाद मुकुल को लेकर लग रहे कयास और तेज हो गए।
रॉय के बेटे सुभ्रांशु ने पुलिस थाने में पिता के लापता होने की शिकायत की थी। मंगलवार को सुभ्रांशु ने कहा कि मेरे बीमार पिता के साथ गंदी राजनीति हो रही है, वहीं टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी को बदनाम करने की साजिश हो रही है। सुभ्रांशु ने कहा, मेरे पिता की उम्र 70 साल है और वह डिमेंशिया एवं पार्किंसन सहित कई बीमारियों से पीड़ित हैं। उनकी सर्जरी होनी है और हर दिन उन्हें 18 दवाएं लेनी होती हैं।
सुभ्रांशु ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर ममता बनर्जी की नजर है। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने पूरे मामले की दो बार जानकारी ली है। मुकुल रॉय भाजपा में 2017 में शामिल हुए थे, जिनके खिलाफ नारदा स्कैम के आरोप थे। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बना दिया था, लेकिन 2021 में टीएमसी की जीत के बाद वह वापस ममता बनर्जी के साथ चले गए थे। मुकुल रॉय के साथ ही उनके बेटे भी टीएमसी में चले गए थे। फिलहाल टीएमसी ने मुकुल रॉय के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है।
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, मेरे जैसे एक छोटे से प्रवक्ता के लिए इस मामले पर कुछ भी बोलना संभव नहीं है। गौरतलब है कि इस बीच दिल्ली पहुंचे मुकुल रॉय का कहना है कि क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता। उनके बेटे का कहना था कि मुकुल रॉय को दो लोग दिल्ली ले गए हैं और परिवार को इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button