ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार

छत्‍तीसगढ़ में अब झुलसाने वाली गर्मी शुरू हुई है। उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म व शुष्क हवाओं के चलते लोग हलाकान होने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को इस भारी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने के आसार है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं।

वर्षा से गिरेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से अब नम हवाओं का आना शुरू हुआ है, इसके प्रभाव से ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

रायपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचा

बुधवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और तेज धूप व झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम को बादल भी छाए, लेकिन इससे उमस में बढ़ोतरी रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। बढ़ती गर्मी के चलते इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों व आइसक्रीम की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष जबरदस्त कारोबार की उम्मीद है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अब बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसके कारण प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में गुरुवार को हल्की वर्षा के आसार हैं। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

यह रहा तापमान

रायपुर 43.0 28.3

बिलासपुर 43.0 24.9

जगदलपुर 40.4 23.9

अंबिकापुर 39.5 23.5

पेंड्रा रोड 39.7 23.1

 

Related Articles

Back to top button