ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

सिरफिरे युवक ने दूल्‍हा-दुल्‍हन पर किया एसिड से हमला, 10 लोग झुलसे

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले में एक शादी समारोह में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने दूल्‍हा-दुल्‍हन पर एसिड से हमला कर दिया। इस घटना में दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित करीब 10 लोग झुलस गए। सभी घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है।दरअसल, यह मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के आमागांव का है। खबरों के अनुसार सुधापाल का रहने वाला 23 वर्षीय डमरू बघेल की शादी 19 साल की सुनीता कश्‍यप के साथ हो रही थी। शादी समारोह में चारों तरफ खुशियों का माहौल था।

शादी समारोह उस वक्‍त खलबली मच गई जब अचानक लाइट गुल हो गई और अंधेरे का फायदा उठाकर एक सिरफिरे युवक ने दूल्‍हा-दुल्‍हन पर एसिड से हमला कर दिया।इस घटना में आस-पास बैठे लोगों पर एसिड के छींटे पड़ने से वो भी झुलस गए। इस घटना में दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित करीब 10 लोगों के झुलसने की खबर है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंच गई। घटना के बाद सिरफिरा युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button