ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

गोरखपुर में आठ माह बाद कोरोना के मिले 21 नए मरीज

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस साल पहली बार जिले में कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं। इनमें नौ जेल के बंदी और एम्स के एक डॉक्टर शामिल हैं। करीब आठ माह बाद 24 घंटे में इतने संक्रमित मिले हैं। इसके पहले 23 अगस्त 2022 को 28 लोग संक्रमित मिले थे।

संक्रमितों में तीन लोग चरगांवा और दो शहरी पीएचसी पर इलाज के लिए आए थे। इन्हें सर्दी-जुकाम, बुखार की दिक्कत थी। डॉक्टरों ने जांच की सलाह दी तो कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51 पहुंच गई है।

हालांकि, इन सबके बीच राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी संक्रमित को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। सभी का इलाज घर पर ही चल रहा है। दूसरी तरफ विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच का फैसला लिया है।

इन सबके बीच अभी भी रेलवे और बस स्टेशन पर यात्रियों की जांच नहीं हो रही है। अब तक जो भी संक्रमित मिले हैं, वे सरकारी अस्पतालों के ओपीडी में इलाज के लिए आए थे।

कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि पहली लहर से अब तक 68,528 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 67,608 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button