ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

टिकट नहीं मिला तो कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर भाजपा से देंगे इस्तीफा

हुबली । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टिकट नहीं मिलने पर रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। शेट्टर (67) ने कहा कि वह पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा देंगे। कांग्रेस के राज्य की सत्ता में रहने के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे शेट्टर ने यह भी कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव निश्चित रूप से लड़ेंगे।
पार्टी में अपने योगदान और राज्य में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को याद करते हुए शेट्टर ने कहा कि जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया, उससे मैं परेशान हूं। मैंने सोचा कि मुझे उन्हें चुनौती देनी चाहिए। इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मैं सिरसी जाऊंगा और विधानसभा से अपना इस्तीफा (विस अध्यक्ष को) सौंप दूंगा। आखिरकार मैं उस पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा, जिसे मैंने राज्य में बनाया था। लिंगायत नेता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश रची गई। इससे पहले शनिवार रात को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्रियों प्रहलाद जोशी तथा धर्मेंद्र प्रधान ने शेट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टर (67) से युवाओं के लिए रास्ता बनाने के वास्ते 10 मई को होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को कहा है। बोम्मई, जोशी और प्रधान के साथ बैठक से पहले शेट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें अपने परिवार के किसी भी सदस्य को चुनाव लड़ाने की पेशकश की गई है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसके लिए सहमत नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button