ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

सूडान में अर्धसैनिक बलों व सेना के बीच संघर्ष में भारतीय की मौत, 56 लोगों की जा चुकी है जान

खार्तूम । सूडान में अर्धसैनिक बलों और सेना के बीच संघर्ष में एक भारतीय ने अपनी जान गंवाई। सूडान में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि शनिवार को गोली लगने से भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टाइन की मौत हो गई। भारतीय नागरिक डीएएल ग्रुप कंपनी में काम करता था। सूडान में हुई हिंसा से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि इस बात की जानकारी मिली है कि सूडान के डीएएल समूह कंपनी में काम करने वाले भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टाइन को एक गोली लगी। अपने घाव के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया। भारतीय दूतावास आगे की व्यवस्था करने के लिए परिवार और चिकित्सा अधिकारियों के साथ संपर्क में है। इससे पहले भारतीय दूतावास ने चेतावनी जारी की थी। भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया था कि कथित गोलीबारी और झड़पों के मद्देनजर सूडान में भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें और घर के अंदर रहें। तत्काल प्रभाव से बाहर निकलना बंद कर दें। दूतावास ने सूडान की यात्रा करने का विचार कर रहे लोगों को अपना प्लान स्थगित करने को कहा था।
सूडान की राजधानी खार्तूम में दूसरे दिन भी लगातार गोलियों और तोप की आवाज सुनाई दे रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अब तक लड़ाई में 56 नागरिक मारे गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें लगातार गोली की आवाज सुनाई दे रही है। सूडान से आ रही तस्वीरों में आसमान में सिर्फ धुआं ही दिखाई दे रहा है। सेना से जुड़े लोगों और नागरिकों को मिलाकर अब तक कम से कम 600 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष राजधानी पर अपने-अपने कब्जे का दावा कर रहे हैं। सूडान में खार्तूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लड़ाई का सबसे प्रमुख केंद्र रहा है। हालांकि इतने बवाल के बावजूद भी एयरपोर्ट को बंद करने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन एयरलाइनों ने अपनी उड़ान को रद्द कर दिया है। मिस्र और सऊदी अरब के लिए भी सूडान के हवाई जहाज नहीं चल रहे हैं। सऊदी अरब की एक एयरलाइन ने बताया कि शनिवार को उनके एक विमान में आग लग गई थी।

Related Articles

Back to top button