ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के दौरान बस में लगी आग, मचा हड़कंप

बालोद शहर के मिनी माता चौक के पास भाटिया पेट्रोल पंप में बड़ा हादसा टला गया। डीजल भरवाने के दौरान एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में आग लग गई और इसे देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की नजर आग पर पड़ी तो लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए अग्निशमन सिलेंडर के माध्यम से तत्काल बुझाने का प्रयास किया गया चूंकि आग तुरंत ही लगी थी और फैल नहीं पाई, जिसके कारण आग बुझाने में काबू पाया गया।घटना सोमवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बस के डीजल टैंक में लीकेज था, जिसके कारण इस आग लगना बताया जा रहा है। यह बस डीजल भरवाने के लिए खड़ी हुई थी, गनीमत रही कि पंप आग के चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। आग लगने की घटना के बाद बस को पेट्रोल पंप के पास से धक्का देकर दूर हटाया गया।

 

Related Articles

Back to top button