ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

आंद्रे रूबलेव दूसरी बार मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे

पांचवीं वरीय रूस के आंद्रे रूबलेव दूसरी बार मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने बारिश से बाधित सेमीफाइनल मुकाबले में आठवीं वरीयता के अमेरिकी टेलर फिट्ज को 5-7, 6-1, 6-3 से हराया। दो साल पहले फाइनल में हारने वाले अपने 13वें खिताब के लिए उतरेंगे। उनकी खिताबी टक्कर छठवीं वरीयता के डेन होल्गर रुने से होगी।रुने ने अन्य मैच में इटली के जैनिक सिनर को 1-6, 7-5, 7-5 से हराया। लगातार तीसरी बार मास्टर्स सेमीफाइनल में खेल रहे इक्कीस साल के सिनर ने दो बार सर्विस ब्रेक कर पहला सेट जीत लिया था।

दूसरे सेट में जब रुने 3-0 से बढ़त पर थे तो बारिश ने बाधा डाली। सिनर ने बाद में टक्कर दी लेकिन रुने ने यह सेट जीतकर मैच को निर्णायक सेट की ओर मोड़ दिया।तीसरे सेट में कड़ी टक्कर हुई लेकिन सिनर का शॉट नेट में उलझते के साथ रुने ने जीत का जश्न शुरू कर दिया। रूबलेव से उनकी कॅरिअर में तीसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले दोनों 1-1 मुकाबला जीतने में सफल रहे। रुने अपने कॅरिअर का चौथा खिताब जीतने उतरेंगे। उन्होंने पिछले साल पेरिस मास्टर्स भी जीता था।

 

Related Articles

Back to top button