ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

एयरपोर्ट पर अंजलि अरोरा को सरेआम एक शख्स ने किया प्रोपोज़

‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही है और इस दौरान उनके साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है। ये शख्स अंजलि को प्रपोज करता नजर आ रहा है।

सरेआम अंजलि अरोड़ा को किया प्रपोज

अंजलि अरोड़ा शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां उन्हें फोटोग्राफर्स ने घेर लिया। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने कई फैन भी उन्हें मिले। इन्हीं में से एक फैन ऐसा भी रहा जिसने अंजलि को देखते ही अपनी बाहें खोल दीं और घुटनों पर बैठ गया। इतना ही नहीं अंजलि को एक हार्ट शेप पिलो गिफ्ट में दिया। जैसे कि वो उन्हें प्रपोज कर रहा हो। ये सब देख अंजलि भी काफी हैरान रह गई।

अंजलि ने मानी आशिक फैन की बात

इस दौरान अंजलि अपने आशिक फैन से गिफ्ट लेती नजर आ रही है। उन्होंने इस सिचुएशन को बहुत आराम से संभाला और हंसते-हंसते फैन के साथ फोटो भी खिंचवाई। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अंजलि के फैंस की लिस्ट जितनी लंबी है, उतने ही उन्हें ट्रोल करने वाले लोग भी हैं। इस वीडियो को देख कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया है।

यूजर्स ने किया ट्रोल

इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, मशहूर होने के लिए कैमरे के सामने इस शख्स ने किया घटिया स्टंट। दूसरे ने लिखा- अंजलि का एक्स होगा। तीसरे यूजर ने लिखा, ये सब फेमस होने के लिए स्टंट है।

सिक्योरिटी गार्ड पर भड़की थी अंजलि

बता दें, इससे पहले अंजलि अरोड़ा एक वीडियो सामने आया था, जिसमे अंजलि के साथ सेल्फी क्लिक लेने के लिए हजारों फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस बीच फैंस उनके काफी करीब आ जाते हैं, जिस वजह से सिक्योरिटी गार्ड उन पर पानी फेंका था। गार्ड की इस हरकत पर अंजलि भड़क गई हैं।

 

Related Articles

Back to top button