ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

आरसीबी ने 23 रन से डीसी को दी मात, फंस ने शेयर की मजेदार मीम्स

IPL: आईपीएल 2023 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से मात दी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली।

उन्हें इस प्रदर्शन के बाद मैन ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया। इस मैच में मिली जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने किंग कोहली को लेकर कई मजेदार मीम्स शेयर किए। आइए इस आर्टिकल के जरिए एक नजर डालते है उन टॉप मीम्स पर।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली ने जड़ा इस सीजन का तीसरा अर्धशतक

दरअसल, आईपीएल 2023 के 20वें मैच में आरसीबी टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 34 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 22 रनों की पारी खेली। कोहली का ये अर्धशतक इस सीजन का तीसरा अर्धशतक रहा। आरसीबी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स 151 रन पर ही ढेर हो गए। इस तरह आरसीबी को 23 रन से जीत मिली।

बता दें कि विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 34 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर खास उपल्बधि हासिल की। कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2500 रन भी पूरे कर लिए हैं। कोहली एक ही स्टेडियम में 2500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। इस स्टेडियम में कोहली ने अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 75 मैच खेलते हुए 2539 रन बनाए हैं। ऐसे में आरसीबी की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस किंग कोहली को लेकर मीम्स शेयर कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button