ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

केजरीवाल को सीबीआई के समन भेजने पर सिब्बल ने बीजेपी पर साधा निशाना

नई दिल्ली । दिल्ली में विवादित शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। अब इसे लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार सीएम केजरीवाल को परेशान कर रही है। कपिल सिब्बल ने इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा सीबीआई ने केजरीवाल को सीबीआई ने समन भेजा है और बीजेपी कहती है ये कानून है मैं कहता हूं ये उत्पीड़न है! बता दें कि केंद्रीय मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से गैर-चुनावी मंच इंसाफ शुरू किया। सीबीआई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, केजरीवाल को मामले में गवाह के तौर पर जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए रविवार सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया गया है। दरअसल सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 16 अप्रैल को पेश होने के लिए सीएम केजरीवाल को शुक्रवार को तलब किया। सीबीआई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, केजरीवाल को मामले में गवाह के तौर पर जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए रविवार सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार कर लिया गया था।

Related Articles

Back to top button