ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए गुलमोहर, अमरूद, चंपा और बरगद के पौधे

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में गुलमोहर, अमरूद, चंपा और बरगद के पौधे लगाए। टेलीविजन चैनल न्यूज 24 एमपी-सीजी के दो साल पूर्ण होने पर चैनल की टीम के सदस्यों ने पौध-रोपण किया। चैनल हेड संदीप भम्मरकर, रिपोर्टर अजय शर्मा, शब्बीर अहमद, अमृतांशी जोशी सहित अन्य साथी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ प्रतिज्ञा आईएएस अकादमी के 7वें स्थापना दिवस पर अकादमी के अनिल उपाध्याय ने पौधे लगाए। संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमेन डी.पी.अग्रवाल भी पौध-रोपण में शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार नितेंद्र शर्मा की पुत्री कुमारी अवनी शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। नितेंद्र शर्मा, अरूणा शर्मा तथा सुमन शर्मा पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ ओ.पी. कृपलानी और आशिमा केसवानी ने भी पौध-रोपण किया।

Related Articles

Back to top button