ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल ने 129 करोड़ के विकास कार्य जनता को किए अर्पित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, 15 साल भाजपा की सरकार रही। बस्तर के बाहर छत्तीसगढ़ में जो लोग हैं, वह यहां आने से डरते थे। लोग छत्तीसगढ़ नहीं आते थे। नक्सलियों का डर था। घर से निकलते थे, तो परिवार वालों को तब तक विश्वास नहीं होता था, जब तक लौट नहीं आते थे। बस्तर के आदिवासियों को एक तरफ नक्सलियों का दबाव, दूसरी ओर पुलिस का डर था। दोनों ओर से गोलियां चलती थीं और सीना हमारे आदिवासियों का होता था। कितने ऐसे आदिवासी हैं जिनकों नक्सली बताकर जेल में डाल दिया गया। मुख्यमंत्री बघेल गुरुवार को बस्तर में भरोसे के सम्मेलन में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी के साथ मिलकर 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया है। कुल 49 विकास कार्यों जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सम्मेलन में संभाग के सात जिलों से महिलाएं पहुंच रही हैं। साथ ही करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचे हुए थे। वहां से प्रियंका गांधी के साथ फ्लाइट से जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उतरे और दोपहर में लालबाग मैदान पहुंच गए हैं। दोनों नेता ‘भरोसे का सम्मेलन’ में शामिल होंगे। सम्मेलन में वे ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री जगदलपुर से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर रायपुर लौट आएंगे। दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए है।

सम्मेलन में नेहरू-गांधी परिवार के बस्तर से जुड़े संस्मरणों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। ऐसे में बस्तर कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। फोटो प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य आदिवासियों और बस्तर से नेहरू गांधी परिवार के संबंधों के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देना है। प्रदर्शनी के लिए पुरानी तस्वीरों का संग्रह किया गया है। लालबाग मैदान जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सम्मेलन को संबोधित किया था। उसी स्थल के समीप प्रियंका गांधी के लिए मंच तैयार किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button