ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

तिलक वर्मा के बचपन के सपने पर रोहित शर्मा ने दिया रिएक्शन

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 में मंगलवार को खेले गए मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। इस जीत से खुश मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 41 रन बनाने वाले युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा से खास बातचीत की। इस दौरान तिलक वर्मा ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी और रोहित शर्मा के साथ बैटिंग करने के अनुभव को साझा किया।

IPL ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। वीडियो में रोहित शर्मा ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने का अनुभव पूछा। इस तिलक वर्मा ने कहा, “मेरा बचपन से ही सपना था आपके (रोहित शर्मा) साथ बल्लेबाजी करें। उसका मौका मिला थो मैंने उसका फायदा उठाया। मैच जीतने की फिलिंग शानदार होती है।” इस पर रोहित ने मुस्कुराते हुए कहा, “बस कर यार।”

तिलक ने बैटिंग अनुभव को किया साझा

रोहित ने तिलक द्वारा एक ही ओवर में 16 रन बनाने के लिए गेंदबाज को टारगेट पर सवाल किया। तिलक वर्मा ने जवाब देते हुए कहा, “मैं उस वक्त सोच रहा था कि हेड पोजिशन सही रखना है, कुछ नया करने की नहीं सोची। जो मैं बेहतर शॉट खेल सकता था, बस वही खेलने की कोशिश की।”

रोहित ने दो साल बाद जड़ा अर्धशतक

बता दें कि 11 अप्रैल को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले गए मैच मुंबई ने 173 रन के स्कोर को आखिरी गेंद पर हासिल किया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट लिए 68 रन की साझेदारी की थी। वहीं, दो साल बाद कप्तान रोहित शर्मा ने चेज करते हुए अर्धशतक लगाया। रोहित शर्मा ने 45 गेंद पर 65 रन बनाए।

 

Related Articles

Back to top button