ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

चैंपियन फैक्टरी में 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत

रायपुर | कोरबा रोड चांपा से लगी चैंपियन फैक्टरी में कल दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी में करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद उसे आनंद खनन में शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।चांपा से लगे कुरदा गांव निवासी मोतीलाल यादव उम्र 35 वर्ष चैंपियन फैक्ट्री में ठेका श्रमिक था। कल दोपहर करीब 12 से 1 बजे के आसपास वह फैक्टरी में करीब 50 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा और सेफ्टी बेल्ट अपने शरीर में बांधने के बाद उसके हुक को सपोर्ट में लगा रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।

दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद फैक्टरी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मोतीलाल को बीडीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुरदा सरपंच सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचने लगे। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश नजर आने लगा।सरपंच का कहना है कि कंपनी प्रबंधन ने मृतक परिवार को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

 

Related Articles

Back to top button