ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

100 करोड़ क्लब के करीब पहुंचने वाली है अजय देवगन की फिल्म ”भोला’

अजय देवगन की भोला बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाने की पूरी कोशिश कर रही है। साउथ से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद फिल्म लगातार अपना बिजनेस बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। कछुए की चाल चलकर भी भोला अब 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

भोला ने कसी कमर

अजय देवगन की भोला को रिलीज हुए अब 13 दिन हो चुके है। ओपनिंग डे और पहले वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। हालांकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म आज या कल में 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है।

भोला का डोमेस्टिक कलेक्शन

भोला के डोमेस्टिक कलेक्शन पर नजर डाले तो फिल्म ने 11 करोड़ 20 लाख के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन निराशाजनक रहा। शुक्रवार यानी 7 अप्रैल को भोला ने महज 3 करोड़ 51 लाख की कमाई की, जबकि शनिवार को 3 करोड़ 90 लाख और रविवार को 4 करोड़ 90 लाख का कलेक्शन किया।

13वें दिन कमाए इतने करोड़

भोला के 13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो भोला की कमाई में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को देशभर में लगभग 1 करोड़ 15 लाख का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भोला का अब तक का टोटल कलेक्शन 75 करोड़ 44 लाख हो गया है। भोला की परफॉर्मेंस देखकर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म इस वीकेंड पर 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

भोला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भोला रिलीज के 13 दिनों में 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। दुनियाभर में भोला ने अब तक 98 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है यानी आने वाले कुछ दिनों फिल्म 100 करोड़ में एंट्री कर जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button