ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा

आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा कस दिया है। ब्यूरो ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही बुधवार सुबह 10:30 बजे तलब किया है। यह पहला मौका है जब चन्नी को विजिलेंस की तरफ से तलब किया गया है।विजिलेंस की तरफ से भी पूछताछ के लिए पूरी रणनीति बना ली गई है। उनकी संपत्ति का विवरण भी जुटा लिया है। ताकि जब उनसे पूछताछ की जाएगी तो विलिलेंस को किसी तरह की मुश्किल का सामना ना करना पड़े। उन्हें भी अपनी संपत्ति का विवरण देने के लिए कहा गया है। याद रहे कि अभी तक चन्नी के खिलाफ विजिलेंस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।

इससे पहले चर्चा चल रही थी कि चरणजीत सिंह चन्नी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। इसके बाद कांग्रेसी नेता शशि थरूर और कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उनके घर पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने दावा किया था कि इस तरह की कोई बात नहीं है।गत वर्ष विधानसभा चुनाव नतीजे जब आए थे। उसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी विदेश चले गए थे। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि चन्नी विदेश भाग गए हैं। हालांकि चन्नी ने उस समय कहा था कि उनकी आंखों का इलाज चल रहा, इसलिए विदेश आए हैं इसके बाद चन्नी वापस आ गए थे। साथ ही अपने क्षेत्र में भी सक्रिय हो गए थे। गत वर्ष उनके खिलाफ एलओसी जारी कर दिया गया था।

 

Related Articles

Back to top button