ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कार के पहिए में पुलिस ने लगाया ताला, तो पहिया बदलकर ले गए

रतलाम । प्रदेश के रतलाम जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां यातायात पुलिस ने एक कार चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के लिए कार को रोक उसके पहिया में व्हील लॉक लगा दिया और चालानी कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच कार चालक ने पहिये को बदला और कार लेकर गायब हो गया। इसके बावजूद पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह सोमवार शाम को यातायात पुलिस व नगर निगम का अमला क्रेन लेकर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने व वाहन जब्त करने के लिए शहर की सड़कों पर भ्रमण कर रहा था। शाम करीब पांच बजे दौलतगंज क्षेत्र में पुलिस को कार (एमपी-09/डब्ल्यूडी-0675) सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़ी दिखी। कार के आसपास उसका चालक नहीं था। ऐसे में अमला ड्राइवर साइड के अगले टायर में अपना लाक लगाकर आगे चला गया। कुछ देर बाद चालक पहुंचा और लाक देखकर उसने टायर खोला व स्टेपनी लगाकर कार ले गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अमले में शामिल नगर निगम के राजाराम मिश्रा ने बताया कार चालक करीब एक घंटे बाद यातायाता थाने आ गया था। उसका कहना है कि उसके परिवार में एक महिला की तबीयत खराब होने से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए ऐसा किया था। उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। बता दें कि यातायात पुलिस सड़कों पर इधर-उधर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वाहन के पास चालक नहीं होने पर व्हील लाक लगा देती है। कुछ देर बाद चालक यातायात थाना जाकर चालान भरकर लाक खुलवाता है।

Related Articles

Back to top button