ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाइफ स्टाइल

वन प्लस (OnePlus) के सबसे सस्ते फोन की पहली सेल

वनप्लस ने मंगलवार को अपने नए किफायती फोन वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5G (OnePlus Nord CE 3 Lite 5G) को पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 ईयरबड्स के साथ लॉन्च किया गया था। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट को अमेजन इंडिया और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आईपीएस एलसीडी पैनल और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलता है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5G की कीमत

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट को दो कलर ऑप्शन पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। फोन को अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकता है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5G की स्पेसिफिकेशन

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास के प्रोटेक्शन के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सेंपलिंग रेट है।वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5G में 6nm वाला Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 दिया गया है। वहीं सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के साथ 5,000mAh बैटरी और 67 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button