ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

टीम बदलाव पर ऐडन मार्करम ने किया खुलासा

IPL: आईपीएल 2023 में हैरदाबाद ने रविवार को पंजाब को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। पिछले दो मुकाबलों में उसे राजस्थान और लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐडन मार्करम ने घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में राहुल त्रिपाठी की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर पंजाब को 8 विकेट से हराया।

जीत से खुश कप्तान ऐडन मार्करम ने कहा, “हमारा फैन बेस बहुत बड़ा है और आज मैदान का नजारा देखकर काफी अच्छा महसूस हुआ। हमारी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही, लेकिन जीत हासिल करना वाकई खुशी पहुंचाने योग्य है। हम पैनिक नहीं हुए क्योंकि यह अभी टूर्नामेंट का शुरुआती दौर ही था। हम खिलाड़ियों को आजादी के साथ अपना खेल खेलने की छूट देने में विश्वास रखते हैं।”

राहुल त्रिपाठी और मार्कंडेय की तारीफ

ऐडन ने आगे कहा, “राशिद की जगह मार्कंडेय को टीम में लेना सही साबित हु्आ। मैं मार्कंडेय के लिए बहुत खुश हूं। उसने आज रात वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। राहुल त्रिपाठी ने अपनी क्लास दिखाई। दूसरे छोर पर राहुल के साथ बल्लेबाजी करना रोमांचक रहा। महान फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना और यह सीजन की हमारी पहली जीत है, यह बहुत मायने रखती है।”

बता दें कि पंजाब के खिलाफ मार्कंडेय ने 4 ओवर में 4 विकेट लिए चटकाए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने नाबाद अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिला दी। मार्करम ने भी 37 रन की नाबाद पारी खेली। लगातार दो हार के बाद हैदराबाद ने पहली जीत हासिल की।

 

Related Articles

Back to top button