ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

कॉमेडियन ख्याली पर लगा छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप

जयपुर | जयपुर के मानसरोवर थाने में कॉमेडियन और आप नेता पर दुष्कर्म का मुक़दमा दर्ज किया गया है। हनुमानगढ़ निवासी 28 साल की युवती ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मार्च को उसको होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया गया। युवती का आरोप है कि कॉमेडियन ने उसे और उसकी सहेली को फिल्म में काम दिलाने के बहाने होटल में बुलाया था। वहां उसने पहले उनके साथ छेड़छाड़ की। जब सहेली कमरे से बाहर चली गई तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी कॉमेडियन अपने साथियों के साथ होटल से भाग निकला।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले पति की मौत हो गई थी। नौकरी के सिलसिले में वह नौ मार्च को जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली सहेली के घर आई थी। सहेली के घर रुककर मार्केटिंग का जॉब ढूंढने लगी। 11 मार्च को सहेली ने बताया कि 12 मार्च को ख्याली का शो है। शो में वह आम आदमी पार्टी का प्रचार करेगा। उसने बताया कि कॉमेडियन ने उसे मिलने के लिए बुलाया है। वह भी उससे पहली बार ही मिलेगी। बोली- तू भी साथ चल मैं अकेली नहीं जाऊंगी। उसने बताया कि कॉमेडियन को राजस्थानी बोलने वाली लड़कियों की कॉमेडी शो के लिए आवश्यकता है। जॉब भी लगा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button