ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

हजारों शिवसैनिकों के साथ अयोध्‍या पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे, करेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या । महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज हजारों शिवसैनिकों के साथ अयोध्‍या पहुंचे। राजा राम की नगरी में श‍िंदे का फूल मालाओं के साथ जय श्री राम के नारों के साथ जोरदार स्‍वागत हुआ। सीएम श‍िंदे यहां रामलला के दर्शन करेंगे। वह रामलला की आरती में भी सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात राममंदिर निर्माण भी देखेंगे। सीएम एकनाथ दोपहर तीन बजे लक्ष्मण किला जाएंगे, जहां साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। शाम छह बजे सरयू आरती में सम्मिलित होंगे। शाम सात बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। ताजा जानकारी के अनुसार श‍िंदे का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क में उतरा। इसके बाद कुछ दूर तक सीएम ने जीप पर खड़े होकर समर्थकों का अभ‍िवादन स्‍वीकार क‍िया। इसके बाद सीएम एकनाथ शिंदे पैदल ही रामलला के दर्शन के लिए निकल पड़े।
यहां रामचंद्र दास परमहंस समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्‍होंने नमन क‍िया। इस दौरान उनके साथ ड‍िप्‍टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस और उत्‍तर प्रदेश सरकार में जल शक्‍ति मंत्री स्‍वतंत्र देव स‍िंह भी मौजूद हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अयोध्‍या में भव्‍य स्‍वागत क‍िया गया। मुख्यमंत्री व उनकी टीम को रामजन्मभूमि में दर्शन व सरयू आरती की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर भान सिंह संभाल रहे हैं। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने उनके कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए हेलीपैड से लेकर सर्किट हाउस तक 10 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है।

Related Articles

Back to top button