ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

एंटरटेंमेंट का कंप्लीट पैकेज बनना चाहती हैं सनी

‘बेबी डॉल’ और ‘चार बोतल वोडका’ में जोश भरने से लेकर ‘सैयां सुपरस्टार’ और ‘ट्रिपी ट्रिपी’ में अपने देसी ठुमके दिखाने तक, सनी लियोनी ने फिल्मों में अपने डांस मूव्स और कई म्यूजिक वीडियो में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। एक एक्ट्रेस के तौर पर ‘जिस्म 2’ के साथ बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाली सनी लियोन आज भी अपने लिए अच्छी भूमिकाओं की तलाश कर रही हैं।

म्यूजिक पर देती है काफी ध्यान 

म्यूजिक ने उनके करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इस बारे में बात करते हुए, सनी कहती हैं, “संगीत हर किसी के जीवन का एक हिस्सा है। ये म्यूजिक वीडियो, चाहे वह पैप्पी नंबर हों, रोमांटिक हो या स्लो नंबर हों, इन्होंने मेरे लिए आश्चर्यजनक रूप से काम किया है। भारतीय फिल्मों में गाने बहुत ही खास भूमिका निभाते हैं, जो कि ऑस्कर में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीतकर साबित होता है।

एंटरटेंमेंट का कंप्लीट पैकेज बनना चाहती हैं

ई-टाइम्स से बात करते हुए सनी लियोनी का कहना है कि वो बॉलीवुड में सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस नहीं, बल्कि कंप्लीट पैकेज के तौर पर खुद को स्थापित करना चाहती हैं। इसलिए म्यूजिक उनकी फर्स्ट प्रायोरिटी है। अपने डांसिंग स्किल को लेकर सनी ने कहा कि वो जबकि वह प्रशिक्षित डांसर नहीं है और उन्होंने फिल्मों में ही सबकुछ सीखा है।

कभी नहीं सीखा डांस

वह कहती हैं, “मुझे डांस नंबर करना बहुत पसंद है और मैं हर उस गाने का इंतजार करती हूं, जिस पर मुझे काम करने को मिलता है। हालांकि, मैं प्रशिक्षित डांसर नहीं हूं। मुझे काम पर प्रशिक्षित किया गया है। मैं रिहर्सल के दौरान मूव्स सीखती हूं। यह मेरे अंदर का टास्कमास्टर है जो मुझे तब तक कठिन प्रैक्टिस करवाता है जब तक कि मैं इसे सही नहीं कर लेती।”

खुद को बताया वर्किंग मॉम

तीन बच्चों – बेटी निशा और बेटों अशर और नूह – की परवरिश में बिजी होने के बाद भी सनी ने अपने वर्कफ्रंट पर कभी भी सुस्ती नहीं दिखाई है। वो अपने पैरंटहुड का भी आनंद लेती हैं और करियर पर भी पूरा ध्यान देती है। उन्होंने कहा कि, “मैं एक वर्किंग मॉम बनना पसंद करती हूं।”

 

Related Articles

Back to top button