ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

परिणीति-राघव की सगाई की जगह को लेकर, फैंस को है शक

बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेज के फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के जीवन के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं खासकर उनकी लव लाइफ के बारे में! अपनी लव लाइफ की वजह से इस समय जो बॉलीवुड हसीना चर्चा में हैं, उनका नाम परिणीति चोपड़ा है. प्रियंका चोपड़ा की बहन और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 11 साल से काम करने वाली परिणीति चोपड़ा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आप लीडर राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं. खबरों का यह कहना है कि आने वाले दिनों में परिणीति और राघव की सगाई भी हो जाएगी और ऐसा नई दिल्ली में होगा. अब ऐसा लग रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की एंगेजमेंट दिल्ली में नहीं बल्कि लंदन में होगी! फैंस को एक्ट्रेस के सोशल मीडिया से एक बहुत बड़ा हिंट मिला है. आइये देखें कि आखिर फैंस को ऐसा क्या दिख गया…

लंदन में होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं और जैसा कि हमने आपको अभी बताया, यह कहा जा रहा है कि इन दोनों उनकी सगाई दिल्ली में, 10 अप्रैल को होगी. अब फैंस को ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस और नेता की इस जोड़ी की एंगेजमेंट तो होगी लेकिन दिल्ली नहीं लंदन में होगी.

कुछ दिन पहले ही परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर अकेले स्पॉट किया गया था जहां एक्ट्रेस ने पैपराजी के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वो लंदन जा रही हैं. एंगेजमेंट की कथित डेट के पास, जब सब लोग यह सोच रहे थे कि परिणीति दिल्ली जा रही हैं, एक्ट्रेस लंदन कैसे चली गईं!

एक्ट्रेस की इस बात से फैंस को हुआ शक!

परिणीति के एयरपोर्ट वीडियो के अलावा, कुछ देर पहले ही, एक्ट्रेस ने एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें उनके साथ उनके भाई भी लंदन में थे. वो अपने एक भाई के साथ बैठकर खाना खा रही थीं और उन दोनों की कोई करीबी दोस्त भी वहां थीं. अब, प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई में सिटाडेल के प्रमोशन्स को खत्म कर चुकी हैं और लंदन पहुंच गई हैं. प्रियंका और परिणीति ने लंदन से स्टोरी भी शेयर की है जिसकी फोटोज आप देख सकते हैं.

परिणीति-राघव की सगाई

राघव चड्ढा कहां हैं ये तो नहीं पता है लेकिन अब इन फोटोज को देखकर फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस की एंगेजमेंट दिल्ली की जगह लंदन में ही होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक साथ पढ़े हैं और उनकी पहली मुलाकात लंदन में ही हुई थी. यह एक वैलिड वजह हो सकती है कि राघव और परिणीति इस शहर में ही एंगेजमेंट करें.

Related Articles

Back to top button