ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

बिपाशा बसु ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर साल 2022 में एक बेटी के पैरेंट्स बने थे. करीब पांच महीने तक बेटी का चेहरा छिपाने के बाद आखिरकार बिपाशा बसु ने अपनी नन्हीं परी का चेहरा दुनिया को दिखा ही दिया है. बिपाशा बसु ने बुधवार की देर रात इंस्टाग्राम पर बेटी देवी की दो क्यूट फोटोज शेयर की हैं. बिपाशा की लाड़ली की तस्वीरें देख नेटीजन्स उनकी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं.

क्यूट स्माइल के साथ दिखी देवी की पहली झलक!

बिपाशा बसु ने देवी की पहली फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं. बिपाशा बसु की लाडली फोटोज में पेस्टल पिंक कलर की ड्रेस में सिर पर हैडबेंड लगाए क्यूट सी स्माइल दे रही हैं. एक्ट्रेस की बेटी की क्यूटनेस देख हर कोई उनकी नजर उतार रहा है. बिपाशा बसु ने बेटी की फोटोज शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘हैलो वर्ल्ड…मैं देवी हूं!’ बिपाशा बसु के लेटेस्ट पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस देवी की क्यूटनेस पर अपना दिल लुटाते नजर आ रहे हैं.

5 महीने पहले बिपाशा बनी थीं मां

बिपाशा बसु 12 नवंबर 2022 ने नन्हीं परी को जन्म दिया था. एक्ट्रेस बिपाशा औऱ करण सिंह ग्रोवर ने बेटी के जन्म की खुशी को फैंस के साथ बेहद ही अनोखे स्टाइल में शेयर किया था. कपल ने सोशल मीडिया पर लिखा था, प्यारी बेबी एंजेल बनाने की हमारी रेसिपी, चौथाई कप तुम, चौथाई कप मैं, आधा कप मां का आशीर्वाद और प्याक. रेनबो एसेंस की 3 बूंदे, एंजेल डस्ट, यूनिकॉर्न स्पार्कल्स और सभी चीजें दिव्य. सीजनिंग, स्वाद के अनुसार क्यूटनेस और टेस्ट… एक्ट्रेस के इस खूबसूरत पोस्ट पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था.

 

Related Articles

Back to top button