ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राज्य

पटना में बोरिंग रोड के अपार्टमेंट में लगी आग, आधे घंटे बाद पाया काबू

पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित एएन पथ के जया इंक्लेव अपार्टमेंट में सोमवार की रात आग लग गई, जिससे पूरे भवन में अफरातफरी मच गई। आग की खबर लगते ही लोग दहशत में आ गए और अपने परिवार के साथ फ्लैट से भागकर नीचे बेसमेंट में आ गए। इस बीच एसके पुरी थाने को सूचना दी गई।

आग की सूचना पर पुलिस की टीम दमकल के वाहन के साथ पहुंची। एहतियातन दमकल के दो वाहन और मंगाए गए। साथ ही अपार्टमेंट की बिजली बंद कर दी गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बताया जाता है कि आग बेसमेंट के डक्ट बाक्स में लगी थी। उसे विकराल रूप लेने से पहले ही बुझा दिया गया। अग्निशमन कंट्रोल रूम के मुताबिक, रात साढ़े आठ बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल एक मिस्ट वाहन पहुंच गया और दमकल कर्मी बचाव कार्य में लग गए।

अपार्टमेंट के आसपास घनी आबादी होने की वजह से एक और मिस्ट व एक बड़ी गाड़ी भेजी गई थी। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। आग बुझने के बाद लोग वापस अपने-अपने फ्लैट्स के अंदर गए। साथ ही उन्हें बताया गया कि ऐसे में भगदड़ की स्थिति न बनने दें। संयम रखें और दमकल की टीम को सहयोग करें। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि हादसे में जान-माल की क्षति नहीं हुई। स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button