ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

मकान का ताला तोड़ गहने-नगदी ले गया था, स्कूटी खरीदी और पकड़ा गया

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि महेश बरेठ ने नई स्कूटी खरीदी है और उसका हाव-भाव संदिग्ध हैं। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महेश ने पुलिस को बताया कि उसने राधेलाल के घर में चोरी की है। दोनों का घर 100 मीटर की दूरी पर है।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपये ले गया था। कुछ दिन बाद आरोपी ने जैसे ही नई स्कूटी खरीदी, पुलिस कर नजर में आ गया और पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 87 ग्राम सोना, 330 ग्राम चांदी के गहने और स्कूटी सहित 6.35 लाख का सामान बरामद किया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि, रानीपारा सिवनी निवासी राधेलाल बारेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 29 मार्च की शाम करीब 7.30 बजे घर में ताला लगा कर ढाबा खाना खाने गया  था। बच्चो को लेकर उसकी पत्नी चांपा हॉस्पिटल इलाज कराने गई थी। रात करीब 10.30 बजे जब घर लौटे तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी और तिजोरी से सोने-चांदी के जेवर और करीब 1.50 लाख रुपये चोरी हो गए थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि महेश बरेठ ने नई स्कूटी खरीदी है और उसका हाव-भाव संदिग्ध हैं। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महेश ने पुलिस को बताया कि उसने राधेलाल के घर में चोरी की है। दोनों का घर 100 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने आरोपी महेश के पास से चोरी के 87 ग्राम सोना और 330 ग्राम चांदी, 5.35 लाख  रुपये और एक लाख रुपये में खरीदी गई स्कूटी जब्त की है।

 

Related Articles

Back to top button