ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

रोड शो में नोट बरसाने के चक्कर में फंसे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार

कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को झटका लगा है। मांड्या में एक स्थानीय अदालत के निर्देश पर मांड्या ग्रामीण पुलिस ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल यह कार्रवाई शिवकुमार द्वारा एक रोड शो में लोगों पर नोट बरसाने को लेकर हुई है।बता दें कि 28 मार्च को आयोजित ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ के दौरान मांड्या जिले के बेविनाहल्ली के पास शिवकुमार को कलाकारों पर 500 रुपये के नोट फेंकते हुए देखा गया था

दरअसल, कर्नाटक के बेविनाहल्ली के पास कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को एक रोड़ शो में पैसे उड़ाते देखा गया था। वीडियो में जैसे ही कांग्रेस नेता 500 के नोट फैंकते हैं, लोग उसे पाने के लिए टूट पड़ते हैं। कांग्रेस नेता का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया था।कर्नाटक के सीएम और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने विरोध जताते हुए कहा था कि डीके शिवकुमार चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं और अपनी ताकत का खुलेआम इस्तेमाल कर रही है।

सीएम ने कहा था कि कांग्रेस सोच रही है कि राज्य के लोग भिखारी है, लेकिन जनता सब जानती है और उन्हें सबक सिखाने को तैयार है।कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवकुमार की ओर से सफाई देते हुए कहा कि वह कलाकारों को पैसे दे रहे थे, जिन्होंने पार्टी अभियान के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

Related Articles

Back to top button